
आज केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी. एल. वर्मा जी की सुपुत्री के विवाह समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री लक्ष्मीकांत बाजपेयी जी से वर्षों बाद आत्मीय भेंट हुई। सबसे भावुक क्षण तब आया जब उन्होंने मुस्कुराते हुए पूछा, 2014 के बाद से कहाँ गायब हो गए? यह जानकर मैं कुछ क्षणों के लिए नि:शब्द रह गया कि इतने वर्षों बाद भी उन्हें मेरा स्मरण था। मैंने विनम्रतापूर्वक कहा कि वर्ष 2014 के ऐतिहासिक लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 में से 71 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की अभूतपूर्व विजय आपके कुशल नेतृत्व, संगठन क्षमता और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की अद्भुत शैली का परिणाम थी। आपका नेतृत्व आज भी हम जैसे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आदरणीय बाजपेयी जी ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ता-आधारित राजनीति को मजबूत करने और भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक नींव को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी वे निरंतर संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान कर रहे हैं। उनसे मिलकर आत्मीयता, सादगी और कार्यकर्ताओं के प्रति उनके स्नेह को एक बार फिर निकट से अनुभव करने का अवसर मिला। ऐसे अनुभवी एवं दूरदर्शी नेतृत्व का सान्निध्य सदैव प्रेरणादायक रहता है। Laxmikant Bajpai
This post was published on 18th June, 2026 by Vaibhav singh on his Instagram handle "@vaibhavrathoree (VAIBHAV SINGGH RATHORE)". Vaibhav singh has total 3.6K followers on Instagram and has a total of 377 post.This post has received 97 Likes which are lower than the average likes that Vaibhav singh gets. Vaibhav singh receives an average engagement rate of 4.03% per post on Instagram. This post has received 1 comments which are lower than the average comments that Vaibhav singh gets. Overall the engagement rate for this post was lower than the average for the profile.