
जब मैं छोटी थी तो कई ऐसी बातें सुनती और देखती थी तब लगता था की जैसे जैसे बड़े होंगे, ये दुनिया बदलेगी। थोड़ी बड़ी हुई मगर फिर भी वही बातें मंडराती रहती, तो लगता शायद कुछ सालों में बदल जाए। कॉलेज में थी तभी से सोचा था एक बेटी गोद लूँगी, पर ना समय मिला ना मौक़ा। यही लगा की अभी सक्षम नहीं हुई। अब जुड़वा बच्चों की माँ हूँ ,एक प्यारी सी बेटी और प्यारा सा बेटा ।जब से पता चला था की जुड़वा हैं, मन यही चाहता था की दोनों बेटी हों या ईश्वर सुन ले तो एक बेटी तो होनी ही चाहिए। हम मंगल पर पहुँचे या चाँद से टकरा चुके हों पर ये लड़के की चाह ख़त्म नहीं होती। मुझे शादी के बाद से ही जाने-अनजाने बेटा होने के ही आशीर्वाद मिले - होली, दिवाली, जन्मदिन, एनीवर्सरी, नया साल हो या हैलोवीन बस यही बात होती थी और मैंने हर बार टोक कर कहती कि संतान कहिए। पहली बार बटेश्वर (शिव जी का प्राचीन मंदिर) गई परिवार के साथ तो पंडित जी के आशीर्वाद में भी सभी के सामने टोक कर कहा था की बेटी होने की कामना करिए और सभी चौंक गये थे। शादी के बाद किसी का बच्चा गोद में बैठाने से पहले भी यह सुनिश्चित किया गया की बेटा ही पहले बैठेगा। इतने भ्रम में कैसे जी रहें हैं हम। पढ़े लिखे, IAS, PCS,Professor, Engineer सरीखे लोग भी अब तक वहीं अटके हैं। बेटा चाहिए। बेटे की चाह में अनगिनत एबॉर्शन, बेटा होने की दवाइयाँ और ना जाने कैसी कैसी प्लानिंग कर रहे हैं। कइयों को लगता है की IVF से बेटा संभव हो जाता है। अभी भी घर की महिलायें किसी की जुड़वा बेटियाँ या दो बेटियाँ देख कर जाते जाते आशीर्वाद दे जाती हैं की “अब की बार बेटा होगा”। मन कचोट जाता है की ऐसे लोग अभी तक इस धरा पर सुरक्षित कैसे घूम रहे हैं। अभी भी कई कड़े क़ानून होने के बाद भी छोटे शहरों में बच्चे के जन्म से पहले ही बता दिया जाता है - Monday(बेटा) या Friday(बेटी) जिसके बाद घरवाले बिना माँ की राय जाने बच्चे को हटा देने के प्रयास शुरू करते हैं। देवियों को पूजने वाले उसी देवी से सिर्फ़ बेटा होने की मन्नतें माँगते हैं। मैं दिल से चाहूँगी की ऐसी कोई प्रलय आये और ऐसे सभी को साथ ले जाए। ख़त्म हो जायें ऐसे लोग और ऐसा समाज जो ये सब आज भी होने दे रहा है।🙏 ये ख़बर पुरानी सही पर बात हर दिन की है!!
This post was published on 28th December, 2024 by Ajra on her Instagram handle "@hislife.herlife ()". Ajra has total 3.5K followers on Instagram and has a total of 232 post.This post has received 7 Likes which are lower than the average likes that Ajra gets. Ajra receives an average engagement rate of 3.48% per post on Instagram. This post has received 2 comments which are lower than the average comments that Ajra gets. Overall the engagement rate for this post was lower than the average for the profile.