
आज मेरे बाबा, Subedar Major Bipin Bihari Singh जी की 11वीं पुण्यतिथि है। दादा जी मेरे जीवन के सबसे बड़े प्रेरणास्रोत, मेरे आदर्श और मेरे हीरो थे। उन्होंने मुझे जीवन के वे संस्कार और मूल्य दिए जो आज भी हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन करते हैं। बाबा एक ऐसे इंसान थे जो हमेशा पूरे परिवार को साथ लेकर चलते थे। परिवार की खुशियां, सम्मान और एकता उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण थीं। उनका स्नेह, अनुशासन, त्याग और परिवार के प्रति समर्पण आज भी हम सभी के लिए एक मिसाल है। समय बीत गया, लेकिन ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब मैं आपको याद न करता हूं। आपकी बातें, आपका मार्गदर्शन और आपका प्यार आज भी मेरे साथ है। जीवन में जो भी अच्छा करने की कोशिश करता हूं, उसमें आपकी सीख और आशीर्वाद हमेशा महसूस करता हूं। बाबा, आपकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती, लेकिन आपकी यादें हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी। आप हमेशा मेरे आदर्श थे, हैं और रहेंगे। 🌹 भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🌹 🙏🏻 ॐ शांति 🙏🏻 #deathanniversary #jaihind #SubedarMajorBipinBihariSingh #SiwanBihar #RajpurSiwan
This post was published on 07th June, 2026 by Anshu on his Instagram handle "@anshudikshant (Anshu Dikshant (अंशु दीक्षांत))". Anshu has total 3.7K followers on Instagram and has a total of 960 post. Anshu receives an average engagement rate of 1.41% per post on Instagram. This post has received 3 comments which are greater than the average comments that Anshu gets. Overall the engagement rate for this post was lower than the average for the profile. #SiwanBihar #RajpurSiwan #deathanniversary #SubedarMajorBipinBihariSingh #jaihind has been used frequently in this Post.