
Happy Women’s Day 🌸 बहुत सी औरतें पूरी ज़िंदगी ये सोचते-सोचते निकाल देती हैं कि लोग क्या कहेंगे। कभी कपड़ों पर, कभी उम्र पर, कभी फैसलों पर… हर कदम पर किसी न किसी की राय का बोझ होता है। लेकिन सच यह है कि जब आप अपनी ज़िंदगी जीती हैं, तो वही लोग कुछ दिन बात करते हैं… और फिर भूल जाते हैं। इसलिए आज, इस Women’s Day पर खुद से एक वादा कीजिए — दूसरों की राय से ज्यादा अपने दिल की आवाज़ को महत्व दें। छोटी-छोटी खुशियों से शुरुआत करें। अपने लिए नई चादर बिछाइए, महंगे वाले कप में चाय पीजिए, एक सुंदर सी प्लेट में नाश्ता सजाइए, अपने लिए कुछ अच्छा ऑर्डर कीजिए… क्योंकि आप सिर्फ जिम्मेदारियाँ निभाने के लिए नहीं बनीं, आप खुश रहने के लिए भी बनी हैं। आज खुद से कहिए — “लोग क्या कहेंगे” से ऊपर है “मुझे क्या अच्छा लगता है।” Happy Women’s Day उन सभी औरतों को जो चुपचाप सबका ख्याल रखती हैं, जिन्हें शायद कोई wish नहीं करता… लेकिन जो हर दिन इस दुनिया को थोड़ा बेहतर बनाती हैं। 💛🌸
This post was published on 08th March, 2026 by Shiwangi on her Instagram handle "@shiwangi_peswani (𝐒𝐡𝐢𝐰𝐚𝐧𝐠𝐢 𝐏𝐞𝐬𝐰𝐚𝐧𝐢 | 𝐁𝐥𝐨𝐠𝐠𝐞𝐫 | 𝐃𝐞𝐥𝐡𝐢)". Shiwangi has total 198.7K followers on Instagram and has a total of 2.6K post.This post has received 105 Likes which are lower than the average likes that Shiwangi gets. Shiwangi receives an average engagement rate of 0.73% per post on Instagram. This post has received 19 comments which are lower than the average comments that Shiwangi gets. Overall the engagement rate for this post was lower than the average for the profile.