
आज मेरा जन्मदिन था… मैं चाहता तो आज का दिन होटल, पार्टी और दोस्तों के साथ मना सकता था। लेकिन दिल ने कहा — खुशी वहाँ मनाओ, जहाँ उसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है। इसलिए आज सहरसा जंक्शन पर मैंने अपना जन्मदिन उन लोगों के साथ मनाया जिनके लिए एक वक्त का खाना भी किसी जश्न से कम नहीं होता। कोई स्टेज नहीं था, कोई केक नहीं था, बस पेट भर खाना… और चेहरे पर सुकून। सच कहूँ तो ये मैं अकेले कभी नहीं कर पाता। अगर आप सबने मुझे “बिहारी प्रियांशु व्लॉग्स” को इतना प्यार, पहचान और ताक़त न दी होती तो आज मेरी इतनी औकात नहीं होती कि मैं 100–200 लोगों का पेट भर पाता। ये सिर्फ मेरा जन्मदिन नहीं था, ये हम सबकी जीत थी। आपका भरोसा, आपका सपोर्ट, और आपका प्यार। आपसे वादा है — आपका प्रियांशु हर सही बात के लिए, हर ज़रूरतमंद के लिए, और हमेशा आपके लिए खड़ा मिलेगा ❤️ इसी तरह साथ बने रहना… क्योंकि आपकी वजह से ही ये सफर इतना खूबसूरत बन पा रहा है 🙏✨
This post was published on 26th January, 2026 by Priyanshu on his Instagram handle "@bihari_priyanshu_vlogs (Priyanshu Kumar)". Priyanshu has total 54.2K followers on Instagram and has a total of 630 post.This post has received 2.4K Likes which are lower than the average likes that Priyanshu gets. Priyanshu receives an average engagement rate of 9.89% per post on Instagram. This post has received 57 comments which are lower than the average comments that Priyanshu gets. Overall the engagement rate for this post was lower than the average for the profile.