
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत आज समाहरणालय सभगार जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रस्तावित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में भविष्य में कार्यान्वयन हेतु निम्नलिखित कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई— सिकरिया मोड़, सीताकुंड बायपास पुल तथा गया–पटना मार्ग के समीप प्रवेश बिंदुओं पर pavement work निर्माण (welcome gate), वायु प्रदूषण संबंधित प्रदर्शन हेतु माउंटेड टॉवर की स्थापना एवं वृक्षारोपण कार्य के लिये स्वीकृति दी गई है। गया जी डैम (रबर डैम) के समीप ओपन एयर थिएटर का निर्माण, पेवमेंट विकास तथा वृक्षारोपण कार्य के लिये स्वीकृति दी गई है। जे.पी. झरना से नाजरथ अकादमी तक मार्ग के किनारे पेवमेंट एवं वृक्षारोपण कार्य तथा व्यवस्थित वेंडिंग जोन का निर्माण के लिये स्वीकृति दी गई है। “मोक्ष धाम गया जी” का प्रकाश सज्जा सहित प्रदर्शन (डिस्प्ले) कार्य के लिये स्वीकृति दी गई है। दिघी तालाब का भी सौंदर्यकरण के लिए स्वीकृति दी गई है। जिला पदाधिकारी ने बैठक ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि गया शहरी क्षेत्र को और अच्छे तरीके से विकसित एवं सुंदर सुसज्जित बनाने के लिए इन कार्यों की क्रियान्वयन के लिए तेजी से एस्टीमेट/ प्राक्कलन बनवाने का निर्देश दिए हैं, ताकि तेजी से कार्य प्रारंभ किया जा सके। बैठक में नगर आयुक्त गया नगर निगम श्री अभिषेक पलाशिया, आर्किटेक नगर निगम एवं अन्य अभियंता गण उपस्थित थे।
This post was published on 12th February, 2026 by Aman Verma on his Instagram handle "@gaya.beats (GAYA.BEATS | AMAN VERMA)". Aman Verma has total 103.0K followers on Instagram and has a total of 1.1K post. Aman Verma receives an average engagement rate of 10.02% per post on Instagram. This post has received 1 comments which are lower than the average comments that Aman Verma gets. Overall the engagement rate for this post was lower than the average for the profile.