
जन्मदिन पर ठाकुर जी ने परीक्षा भी ली… और मन की ज़िद भी पूरी की—जन्मदिन का पहला प्रणाम उनकी चौखट पर हुआ। ❤️🙏 आज वृंदावन आते समय मार्ग में एक दुर्घटना हुई। सड़क पर पड़ी ईंटों पर गाड़ी चढ़ते ही दो टायर फट गए, एलॉय व्हील टूट गया और कुछ ही क्षणों में टायर व वायरिंग में आग लग गई। एक पल के लिए सब कुछ मानो थम-सा गया… लेकिन शायद ठाकुर जी की यही लीला थी कि उस पल भी उनका संरक्षण हमारे साथ था। राधारानी की कृपा और बाँके बिहारी जी की छत्रछाया से हम सभी पूर्णतः सुरक्षित हैं। ब्रज में एक बात अक्सर सुनने को मिलती है—“जिसका हाथ बिहारी जी थाम लें, उसे संसार की कोई विपत्ति छू नहीं सकती।” आज इस वचन का अर्थ और गहराई से अनुभव हुआ। और देखिए ठाकुर जी की कृपा… जन्मदिन की पहली घड़ी में उन्हीं के श्रीचरणों में पहुँचकर मन्दिर की चौखट पर शीश झुकाने का सौभाग्य भी मिल गया। आज जन्मदिन पर सबसे बड़ा उपहार कोई वस्तु नहीं, बल्कि प्रभु की कृपा से मिला यह जीवन है। जय श्री राधे! जय �
This post was published on 12th July, 2026 by Deepak on his Instagram handle "@abhinavaroraofficial (Abhinav Arora)". Deepak has total 860.5K followers on Instagram and has a total of 4.0K post.This post has received 14.8K Likes which are greater than the average likes that Deepak gets. Deepak receives an average engagement rate of 0.46% per post on Instagram. This post has received 616 comments which are greater than the average comments that Deepak gets. Overall the engagement rate for this post was lower than the average for the profile.