
बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को लेकर विवाद गहरा गया है. पुलिस इसे आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई बता रही है, जबकि परिजन इसे सुनियोजित हत्या कह रहे हैं. मृतक की मां आशा देवी ने आरोप लगाया कि पुलिस और एसटीएफ ने घर पहुंचकर परिवार को धमकाया और भरत को निशाना बनाया. परिवार के मुताबिक, भरत गांव में बाढ़ और कटाव की समस्या को लेकर लगातार आवाज उठा रहा था. वह बीएससी फाइनल ईयर का छात्र था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. मां ने पुलिस के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के दावे को भी खारिज किया है. वहीं पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई. पुलिस के अनुसार, भरत ने हथियार लहराया, फेसबुक लाइव किया और पुलिस टीम पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में उसके पैरों में गोली लगी. इलाज के दौरान पीएमसीएच में उसकी मौत हो गई. घटना के बाद गाँव में तनाव का माहौल है । #reels #viral #bihar #bhojpur
This post was published on 19th June, 2026 by Jahangir on his Instagram handle "@jahangir7ansari (Jahangir Ansari)". Jahangir has total 40.6K followers on Instagram and has a total of 1.4K post.This post has received 724 Likes which are lower than the average likes that Jahangir gets. Jahangir receives an average engagement rate of 12.06% per post on Instagram. This post has received 12 comments which are lower than the average comments that Jahangir gets. Overall the engagement rate for this post was lower than the average for the profile. #bhojpur #reels #bihar #viral has been used frequently in this Post.