
Women's day par mere likhe kuch shabd... Pasand aaye plz repost and share.... मुझे नहीं आता अब पहले जैसा इतराना मुंह पर मेकअप लगा कर बाहर जाना वो दिन बीत गए जब सुकून से सुबह उठा करते थे अब तो पांच बजे ही बिस्तर छूट जाया करते हैं टिफिन बनाने की जल्दी हो या यूनिफॉर्म प्रेस करना अपने आलस को पता नहीं कहां भूल जाया करते हैं बस और ट्रेन में सफर करते विंडो सीट पर बैठने की आदत अब रोमांचित नहीं करती क्योंकि, दिल जान गया है, कहीं भी बैठो गाड़ी, अपनी मंजिल तक पहुंच ही जाएगी मां बनी तो पता चला कभी बीमारी हो तो भी उठकर खाना बनाना पड़ता है एक मां को अक्सर, खुद को भूल जाना पड़ता है अब सजने संवरने का भी शौक कोने में पड़ा है मेसी बन और लोअर टी-शर्ट में सारा दिन निकल जाता है मुद्दतें हुई अपने लिए साड़ी बनवाए हुए आज सारा दिन बच्चों की शॉपिंग में निकल जाता है कॉपी किताबों का ढेर हो शाम को टाइम टेबल लगाना खुद के लिए समय मिलना भी अब मुश्किल हो जाता है। मां कहती थी जब खुद मां बनोगे तब जिंदगी समझ आएगी कैसे फिक्र करते-करते मां थक जाती है बच्चा जब घर नहीं आता या स्कूल की वैन को ज्यादा समय हो जाता है तो अपना दिल घबराता है जिगर के टुकड़े से दूर कैसे रहा जाता है मां का एक-एक फर्ज समझ आ जाता है मां बने तो यह एहसास हुआ कैसे सच में दूसरों के लिए जिया जाता है, धीरे धीरे चालीस की तरफ बढ़ते मुझे मां और ज्यादा समझ आने लगी है क्यों वो हमें ज्यादा एहमियत दे कर खुद को भूल जाया करती थी। कुर्बान अपने सपनों को करके हमारे लिए अपनी नींद भूल जाया करती थी। - जूही श्रीवास्तव #womenhood #womensday #workingmother #momblogger #indianmomblogger
This post was published on 08th March, 2026 by Juhi on her Instagram handle "@thetraditionalmumma (Juhi Srivastava)". Juhi has total 30.9K followers on Instagram and has a total of 1.5K post.This post has received 65 Likes which are greater than the average likes that Juhi gets. Juhi receives an average engagement rate of 0.2% per post on Instagram. This post has received 53 comments which are greater than the average comments that Juhi gets. Overall the engagement rate for this post was lower than the average for the profile. #womensday #momblogger #indianmomblogger #workingmother #womenhood has been used frequently in this Post.