
कॉलेज की पढ़ाई के समय जब मैं रोज़ भिलाई से रायपुर तक लोकल ट्रेन से आती थी और ऑटो रिक्शा में रेलवे स्टेशन से कॉलेज तक जाते टाइम जब मैं बड़े बड़े ऑफिस की बिल्डिंग देखती थी तब मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन प्रदेश की राजधानी में अपना भी एक बड़ा ऑफिस होगा । और आज वो एक दिन आ ही गया । आज ‘PromotionBaba by Kajal Shrivas’ का यह नया ऑफिस ओपन करना... यह सब किसी सपने जैसा लगता है, लेकिन इसके पीछे सालों की मेहनत और संघर्ष छुपा है। मैंने वो दिन देखे हैं जब हर छोटी चीज़ के लिए सोचना पड़ता था, और शायद उसी खालीपन ने मुझे इतनी आग दी कि मैं रुक नहीं पाई। 2021 से एक छोटे से ऑफिस से शुरू हुआ मेरा यह सफ़र कल जब नए ऑफिस का उद्घाटन हुआ, तो मुझे अपनी कामयाबी से ज़्यादा अपनी उस तकलीफ पर गर्व हो रहा था जिसने मुझे यहाँ तक पहुँचाया। लेकिन इस पूरी जर्नी की सबसे खूबसूरत और सुकून देने वाली बात पता है क्या है? जब आपके संघर्ष और आपकी इस कंपनी के कारण आज कई लोगों को रोज़गार (Job) मिलता है, और कई परिवारों के घरों में खुशहाली आती है... सच कहूँ तो, उस अहसास और उस खुशी की कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती। वो फीलिंग ही बिल्कुल अलग होती है। ❤️💼 मेरे नाना- नानी , मम्मी-पापा के हमेशा साथ रहने वाले आशीर्वाद एवं मेरे पूरे परिवार और मेरे सभी भाई-बहन और दोस्तों ने मेरे जिस तरह हर फैसले में अपना विश्वास मुझ पर बनाये रखा ,आज उन सभी के सहयोग से इस मंजिल तक आ पहुँची और आगे यह सफ़र ऐसे ही जारी रहेगा । कल जितने भी लोग आए, जिन्होंने मुझे दिल से बधाई दी और इस पल को शेयर किया, आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया। आप लोगों का यह भरोसा ही मेरी असली कमाई है। 🙏🙂
This post was published on 21st June, 2026 by Kajal on her Instagram handle "@kajal_shrivas_ (Kenisha Shrivas)". Kajal has total 1.2M followers on Instagram and has a total of 437 post. Kajal receives an average engagement rate of 2.34% per post on Instagram. This post has received 356 comments which are greater than the average comments that Kajal gets. Overall the engagement rate for this post was lower than the average for the profile.